Header Banner

युवक की हत्या, शराब डालकर जलाने का प्रयास

BY — December 21, 2011
मौके पर पहुंचे शहरवासी और पुलिस अधिकारी।
जांच करते पुलिस कर्मचारी।

udaipur. सुखेर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के चेहरे व सिर पर कई घाव मिले हैं। हत्या् के बाद शव को शराब डालकर जलाने का प्रयास भी किया गया बताते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजराजसिंह ने बताया कि भूपालपुरा पुलिस को सूचना मिली कि खेत किनारे युवक का शव पड़ा है। सूचना पर सुखेर थानाधिकारी रामसुमेर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। एम्बुकलेंस बुलवाकर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। लोगों से पूछताछ करने पर सभी ने पहचानने से इनकार कर दिया। बताया गया कि आरोपियों ने मृतक की हत्‍या कर शव को सुनसान क्षेत्र में लाकर डाल दिया और उसके चेहरे पर शराब डालकर आग लगा दी। तलाशी में मृतक की जेब से मोबाइल मिला जिस पर पुलिस ने शिनाख्त गी के प्रयास किए। इस पर उसकी शिनाख्त कुंदन निमावत के रूप में हुई। सूचना देने पर मृतक के परिजन मोर्चरी पहुंचे और शिनाख्तगी की। पूछताछ करने पर पता चला कि मंगलवार शाम को कुंदन के मोबाइल पर फोन आया। वह निकल गया, उसके बाद वह रात भर नहीं आया। परिजनों ने किसी मित्र के यहां कुंदन के रुक जाने की बात सोची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply