Header Banner

सत श्री अकाल से गूंजा शहर

BY — December 28, 2011

गुरु गोविंदसिंह के प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ गुरुवार से

चिडि़या ते मैं बाज लड़ावां ....
पंजप्‍यारे।
तलवार-ढाल से प्रदर्शन करते युवा।
मार्ग में सफाई करती महिलाएं।
कीर्तन में बैठा नन्‍हा।
कीर्तन में शामिल गुरु गोविंद सिंह की झांकी।

udaipur. गुरु गोविंदसिह के प्रकाश पर्व से पूर्व बुधवार को शास्त्री  सर्किल स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों के सा‍थ शुरु हुए कीर्तन में गुरुद्वारे के बाहर छोटे बच्चों ने लाठी चलाकर तो युवाओं ने तलवार-ढाल से प्रदर्शन किया। बैण्ड  बाजे विभिन्न धुनों पर माहौल को धर्ममय बना रहे थे। कीर्तन में सबसे आगे महिलाएं झाडू बुहारकर मार्ग साफ करते हुए सेवा का संदेश देते चल रही थीं। युवा गुरु गोविंदसिंह के जयकारे लगा रहे थे तो महिलाएं गुरुग्रंथ साहिब के गीत गा रही थीं। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर कीर्तन का स्वागत किया गया। ऊंटगाड़ी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। कई जगह अल्‍पाहार की व्य‍वस्था भी की गई थी। बापू बाजार में सुखचैनसिंह कंडा के प्रतिष्ठान पर एफसीआई के सदस्य बलवीरसिंह राजावत ने अल्पाहार वितरण में सहयोग किया। लड्डू एवं संतरों का वितरण किया गया। मार्ग में कीर्तन यात्रा में शामिल गुरु गोविंद सिंह को श्रद्धालुओं ने नमन किया वहीं एक सेवादार ग्रंथ साहब का पाठ कर रहा था। यात्रा में सिख समाज के लोग तो शामिल हुए ही, स्कूनली बच्चेह भी शामिल हुए। कीर्तन कोर्ट चौराहा होते हुए, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल होते हुए सिख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सचखंड दरबार पहुंचा। पालकी साहिब पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। प्रकाश पर्व की खुशी में गुरुद्वारों में अखंड पाठ शुरू होंगे। 31‍ दिसंबर को अखंड पाठ का समापन होगा।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply