Header Banner

राष्ट्रपति 10 जनवरी को आएंगी बण्डोली (चावण्ड)

BY — December 28, 2011

udaipur. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की 10 जनवरी को महाराणा प्रताप के समाधि सथल सराडा के ग्राम बण्डोली (चावण्ड) की यात्रा प्रस्तावित है। इसको लेकर बुधवार को प्रशासनिक तैयारियों के तहत जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विशेष बैठक हुई। जिला कलक्टर ने राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। अखिल भारतीय प्रताप सेवा संघ के अध्यक्ष मनोहरसिंह कृष्णावत ने बताया कि श्रीमती पाटील ऐसी पहली राष्ट्रपति होंगी जो महाराणा प्रताप के समाधि स्‍थल पर आएंगी।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply