नववर्ष के स्वागत के लिए तैयार लेकसिटी

BY — December 29, 2011

udaipur. नए साल के स्वागत को तैयार है झीलों की नगरी. होटल मालिक अपने स्तर पर तो युवा अपने दोस्तों के साथ और घर वाले अपने बुद्धू बक्से (idiot-box) के साथ नव वर्ष मनाने की तैयारी कर रहे हैं. विश्व के सबसे खूबसूरत शहर का ख़िताब प्राप्त Udaipur की होटलों में एडवांस बुकिंग कराई जा रही है.
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नव वर्ष का स्वागत करने के लिए होटलों में कुछ जगह थीम पार्टी की व्यवस्था की जा रही है तो कहीं शुद्ध शाकाहारी पारिवारिक आयोजन की दुहाई देते हुए उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के प्रयास किये जा रहे हैं. थीम पार्टी के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है. होटल कैम्बे रिजोर्ट में गाला डिनर विद डीजे पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. सितारा होटलों में नव वर्ष के आयोजन को धमाकेदार बनाने के लिए दिल्ली, मुंबई से ट्रूप बुलाए गए हैं. कई जगह होटलें फुल हो चुकी हैं. कैम्फा ल  यर का भी इंतजाम किया गया है।
शहर के आसपास माउंट आबू, नाथद्वारा, कुंभलगढ़ आदि जगह भी नव वर्ष का स्वागत करने के लिए युवा जाने की तैयारियां कर रहे हैं. कुछ युवाओं ने ग्रुप के साथ रिजोर्ट ही बुक करा लिए हैं.
डीजे में इस बार कोलावेरी डी की धूम रहने की सम्भावना है. मेहमान डीजे की तेज आवाज पर नव वर्ष का स्वागत कर सकेंगे. कई होटलों में पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ वर्ष २०१२ का स्वागत किया जायेगा.
सेलफोन पर संदेशों के आदान-प्रदान का सिलसिला शुरू हो गया है. मोबाइल कंपनियों की ओर से ३१ दिसंबर ओर एक जनवरी को ब्लेक आउट डे रहेगा. यानी इस दिन सन्देश भेजने का लोकल दर से एक रूपया प्रति मेसेज चार्ज किया जायेगा. यह सोचकर भी अभी से ही सन्देश भेजने शुरू कर दिए गए हैं.
udaipur news

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *