अखंड पाठ का समापन, हुए शबद कीर्तन

BY — December 31, 2011

गूंजे गुरु गोविंद के जयकारे

कीर्तन करता रागी जत्‍था।
मत्‍था टेकते श्रद्धालु।

udaipur. गुरु गोंविंद सिंह का प्रकाश पर्व शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। जहां गुरुद्वारों को रोशनी से लकदक किया गया वहीं तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ का समापन शनिवार को हुआ। इसके बाद शबद कीर्तन का दौर शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने सुबह से मत्था  टेककर अरदास की। बच्चे भी अपने परिजनों के साथ मत्था  टेकने आए। सिख कॉलोनी स्थित सचखंड दरबार में अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ और सुबह 5 बजे से लंगर की सेवा शुरु हुई। शबद कीर्तन में वीरेन्द्रसिंह दिल्ली वाले और कानपुर के मनमीतसिंह ने कथावाचन किया। निशान साहब का चोला भी बदला गया। देहलीगेट स्थित गुरुद्वारा सिंघ सभा, से. 11 स्थित अरजन दरबार में रक्त दान किया गया। लुधियाना से आए अमरीकसिंह ने यहां शबद कीर्तन किया। लंगर में सेवाधारियों ने खूब सेवा दी। गुरुजी की पंक्तियां दोहराते हुए उनका स्मरण कर सेवाएं दी।
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *