Header Banner

युगांश लेकसिटी के 41 वें अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी

BY — January 3, 2012

udaipur. विश्व शतरंज महासंघ द्वारा जारी ताजा फीडे रेटिंग लिस्ट (जनवरी) में लेकसिटी के सेन्ट एन्थोनीज के होनहार खिलाड़ी युगांश शुक्ला 1327 रेटिंग प्राप्त कर लेकसिटी के 41 वे फीडे रेटेड खिलाड़ी बने है। प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि शुक्ला ने यह रेटिंग तृतीय एन.एल. पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 2011 व हाल ही दिल्ली में सम्पन्न सातवीं एशियन स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर फीडे रेटेड खिलाड़ी बने। साहू ने बताया कि राज्य में कुल करीब 170 से अधिक व लेकसिटी में कुल 41 अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी हो चुके हैं।
प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि विक्रम मुखिजा सहित कुल 42 फीडे रेटेड खिलाड़ी लेकसिटी के हैं लेकिन मुखिजा कोटा प्रस्थान कर चुके है, इसलिए उनका नाम लेकसिटी रेटेड प्लेयर में नहीं गिना गया। लेकसिटी के कुल ४१ फीडे रेटेड खिलाड़ी हैं।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply