Header Banner

छात्रों के लिये ‘सुखधाय’ विद्यालय को समर्पित

BY — January 7, 2012
रोटरी क्लब एलिट, क्लब महिन्द्रा फ्लोरा के संयुक्त तत्वावधान निर्मित सुखधाय के लोकार्पण समारोह में उपस्थित सदस्य एंव अतिथि

udaipur. रोटरी क्लब एलिट, महिन्द्रा होलीडेज व रिसोर्ट इण्डिया लि. क्लब महिन्द्रा  फ्लोरा की ओर से छात्रों की सुविधाओं के लिये निर्मित सुखधाय को सहायक प्रान्तपाल मंजीत बन्सल एवं क्लब महिन्द्रा होटल फ्लोरा के महाप्रबन्धक रमेशसिंह जादोन ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय भुवाणा को समर्पित किया।
जादोन ने कहा कि क्लब महिन्द्रा फ्लोरा समाजिक गतिविधियों के तहत हमेशा तत्परर है। सहायक प्रान्तपाल मंजीत बसंल ने कहा कि क्लब ने बच्चों की सुविधाओं के लिये ध्यान में रखकर क्लब महिन्द्रा फ्लोरा के सहयोग से इतना बड़ा कार्य पूर्ण किया गया है। क्लब अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष निधि सक्सेना, नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर. के. सिंह, सचिव अरूण लाहोटी, अंकित जैन, रमेश मोदी, रेणु सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
क्लब अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने सभी क्लब सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया। सचिव अरूण लाहोटी ने बताया कि क्लब महिन्द्रा के अलावा रोटेरियन रेणुसिंह ने उक्त प्रोजेक्ट के लिए 51 हजार सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अन्त में स्कूल प्राचार्य पन्नालाल नागदा ने आभार जताया। सुखधाय लाकार्पण समारोह में कई स्कूली छात्राएं भी उपस्थित थी।

hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply