Header Banner

राजेन्द्र व रिषी को फीडे आर्बिटर नार्म

BY — January 12, 2012

चेन्नई में हुआ फीडे आर्बिटर सेमिनार

udaipur. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई में सम्पन्न अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा आयोजित फीडे आर्बिटर सेमिनार (परीक्षा) में लेकसिटी के शातिर राजेन्द्र तेली व रिषी सालवी ने हिस्सा लेकर फीडे आर्बिटर नार्म हासिल किया। प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि इस सेमिनार के देश भर के 57 आर्बिटरों ने हिस्सा लिया जिसमें इन्टरनेशनल आर्बिटर कास्टो अबुन्डो (फिलिपिन्स) डिप्टी प्रसीडेन्ट ऐशियन चेस फेडरेशन, अन्तर्राष्ट्रीय आर्बिटर प्रोफेसर आर. अनन्तराम द्वारा सेमिनार में प्रशिक्षित किया गया। 6 से 9 जनवरी तक आयोजित सेमिनार के अन्तिम दिन परीक्षा हुई जिसमें राजेन्द्र तेली उत्तीर्ण हुए। रिषि सालवी कुछ अंको से पिछड़ गये जिन्हे वापस इस परीक्षा देने का मौका मिलेगा। समापन समारोह में अखिल भारतीय शतरंज संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। यह जानकारी प्रशिक्षक विकास साहू ने दी।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply