Header Banner

नि:शुल्क बाल चिकित्सा शिविर रविवार को

BY — January 14, 2012

udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर इनरव्हील क्लब  व अरावली हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 15 जनवरी को अंबामाता स्थित अरावली हॉस्पीटल में विशाल नि:शुल्क बाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत ने बताया कि रविवार को प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ रो. डॉ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में चिकित्सा दल द्वारा बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। शिविर में डॉ.सम्पत कोठारी, डॉ. स्मिता  वर्मा, डॉ. रवि भाटिया, सावन जोशी भी अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर अरावली हॉस्पीटल के निदेशक डॉ. आनन्द गुप्ता और डॉ. संगीता गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे। इस दिन अरावली लैब के विभिन्न सेम्पल कलेक्शन सेन्टर पर आने वाले बच्चों का नि:शुल्क ब्लड शुगर परीक्षण किया जायेगा। सत्र 2010-11 में क्लब द्वारा डॅा. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में बाल स्वास्थ्य को लेकर शहर में 7  स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किये करीब 1 हजार से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply