संक्रान्ति पर रविवार को भी खेल प्रतियोगिताएं

BY — January 15, 2012
जैन जागृति सेंटर की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताएं।

udaipur. जैन जागृति सेन्टर की महिला शाखा द्वारा आज सौ फीट रोड़ स्थित बनेड़ा केसल में मकर संक्रान्ति पर विभिन्न खेल प्रतियोगितायें हुई जिसमें क्लब सदस्याओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। संरक्षिका पिंकी माण्डावत ने बताया कि आज सदस्याओं के बीच गत्ता रेस, पेन्सल रेस, लक्की गेम सहित अनेक खेल प्रतियोगितायें हुई। गत्ता रेस में वंदना डामर, मीना गोखरू प्रथम, सुशीला मेहता व नैना दोशी द्वितीय, पन्सिल रेस में नीना मारू प्रथम तथा मंजू बाफना, द्वितीय, लक्की गेम में कुसुम भंसाली प्रथम तथा चंद्रकांता मेहता द्वितीय रही। इसके अलावा सतौलिया भी खेला गया। सेन्टर अध्यक्ष सुमन लुणदिया ने सभी का सवगात किया तथा प्रतियोगिताओं का संचालन शशि चव्हाण व कांता जोधावत ने किया।

hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply