किर्लोस्कर के चेयरमेन 20 को उदयपुर में

BY — January 16, 2012

udaipur. किर्लोस्कर ब्रदर्स लि. के चेयरमैन व प्रबन्ध निदेशक संजय किर्लोस्कर व निदेशक जयंत सप्रे 20 जनवरी को एक दिवसीय यात्रा के दौरान उदयपुर पहुंचेगे, जहां वे कम्पनी के राजस्थान के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर बीएसईएस इंडिया प्रा.लि. में कंपनी के उत्पादों के शोरूम का उद्घाटन करेगें। इस अवसर पर श्रीमती किर्लोस्कर व उनके पुत्र आलोक किर्लोस्कर भी उपस्थित रहेंगे।
बीएसईएस इंडिया प्रा. लि. के निदेशक के. एस. राठौड़ ने बताया कि किर्लोस्कर कंपनी गत 100 वर्षों से से अधिक समय से एग्रीकल्चर, डोमेस्टिक एवं इन्डस्ट्रीयल पम्प्स, मोटर व वाल्व्स का निर्माण कर रही है। इस शोरूम में ये सभी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
udaipur news

hindi news

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *