जैन सोश्यल ग्रुप ‘उदय’ का शपथ ग्रहण समारोह

BY — January 17, 2012

udaipur. जैन सोश्यल ग्रुप उदय की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह लायंस सेवा सदन सेक्टर 4 में हुआ, जिसमें ग्रुप के अध्यक्ष उमेश मेहता, उपाध्यक्ष विकास जैन, सचिव पंकज बोहरा, कोषाध्यक्ष अजय सरिया, सह सचिव विशाल कच्छारा व अन्य आठ सदस्यों को ओ.पी. चपलोत ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि वी.के. लाडिया थे। अतिथियों का स्वागत ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष पंकज मांडावत ने किया। इस अवसर पर गत वर्षों का प्रतिवेदन चेतन सेठ ने प्रस्तुत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश मेहता ने भावी योजनाओं को विस्तार से रखा जिसमें धार्मिक भ्रमण कराने व स्थापना दिवस को सेवा दिवस के स्वरूप में मनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जेएसजी के जोन कॉर्डिनेटर विजेंद्र बाफना, नोर्दन रीजन के ट्रेजरर शैलेश जैन व अन्य ग्रुप के अध्यक्ष व सचिव तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। धन्यवाद सचिव पंकज बोहरा ने दिया।
hindi news

udaipur news

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *