Header Banner

दंत चिकित्सा शिविर में 200 बच्चे लाभान्वित

BY — January 20, 2012
दंत चिकित्सा शिविर में बच्चों का दंत परीक्षण करते चिकित्सक

udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर, इनरव्हील क्लब, इण्डियन डेन्टल एसोसिएशन की उदयपुर शाखा व पेसिफिक डेन्टल कॉलेज  के संयुक्त तत्वावधान में आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुन्दरवास में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
क्लब अध्यक्ष डॅा. निर्मल कुणावत ने बताया कि शिविर में डॉ. कैलाश असावा व डॉ. अमन भाटिया व उनकी टीम ने विद्यालय के दौ सौ बच्चों का दंत परीक्षण किया। क्लब की ओर सभी बच्चों को टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश वितरीत किये गये। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्वाचित सुशील बाठियां, सचिव गिरीश मेहता, अध्यक्ष मनोनीत बी.एल.मेहता, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष इन्दिरा बोरडिय़ा व सचिव बेला जैन उपस्थित थे।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply