कटारिया गुट ने किया शक्ति प्रदर्शन

BY — January 21, 2012

किसान मोर्चा की रैली

फूलमालाओं से लदे कटारिया।

udaipur किसान मोर्चा के नाम पर भाजपा की गुटबाजी में शनिवार को कटारिया गुट की ओर से जिला मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन किया गया। हालांकि राजनीतिक पण्डितों ने गत माह के रणधीरसिंह भीण्डर गुट की ओर से किए शक्ति प्रदर्शन को अधिक प्रभावी बताया। उसमें प्रदेशाध्‍यक्ष सांवरलाल जाट भी थे जबकि आज वो यहां नहीं दिखे।

मंच पर बैठे चपलोत, रजनी डांगी व अन्‍य। पीछे कुर्सी पर बैठे कटारिया।
बापू बाजार तिराहा पर जमा भीड़।

आज शक्ति प्रदर्शन तय समय से दो घण्टे से शुरू हुआ। गांवों से भीड़ एकत्र होने के बाद शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में शहर में रैली निकाली गई। रैली टाउनहाल से शुरू होकर बापू बाजार, सूरजपोल, झीनीरेत, सिंधी बाजार, घंटाघर, मोती चोहट्टा, सिलावटवाड़ी, मालदास स्ट्रीट, बड़ा बाजार होते हुए देहलीगेट तिराहा पहुंची। यहां हुई सभा को विधायक कटारिया, शांतिलाल चपलोत, प्रमोद सामर, चुन्नीलाल गरासिया, महावीर भगोरा, वंदना मीणा, मांगीलाल जोशी, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। जानकारों के अनुसार उम्मीद से भीड़ काफी कम जुट पाई। उम्मीद के अनुरूप भीड़ नहीं होने के कारण दोपहर एक बजे रैली निकाली गई।

परेशान लोग

रैली के कारण वाहनचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देहलीगेट, कलक्‍ट्रेट की ओर से मार्ग बंद कर दिया गया। मंडी में भारी भीड़ जमा हो गई। येन-केन रेंगकर लोग अपने गंतव्‍य पर पहुंचे।

hindi news

udaipur news

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *