Header Banner

ठण्ड में रिहर्सल, क्या होगी छुट्टियां!

BY — January 21, 2012
भण्‍डारी दर्शक मण्‍डप में रिहर्सल करते बच्‍चे।

गांधी ग्राउण्‍ड की सुरक्षा में लगे पुलिस गार्ड।

udaipur. एक ओर सर्दी अपने तेवर दिखा रही है वहीं गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चे परेड और व्या‍याम की रिहर्सल कर रहे हैं। हालांकि रिहर्सल तो दोपहर में हो रही है लेकिन गणतंत्र दिवस पर होने वाला कार्यक्रम तो सुबह होगा। उस दिन ये बच्चे  क्या इतनी ठण्ड  में परेड या व्यायाम कर पाएंगे? हालांकि जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि सोमवार से छुट्टियां की जाएंगी या नहीं! लेकिन ठण्ड और तापमान का पारा तीन डिग्री से नीचे जाने के कारण छुट्टियां होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के लिए भण्डारी दर्शक मण्डप का अधिग्रहण कर लिया है। सुरक्षा सम्बन्धी चौकसी बरती जा रही है। शनिवार को शहर में ठण्‍डी हवाएं चलने से वाहनचालक काफी परेशान रहे। दिन में ऊनी वस्‍त्र पहनने के बावजूद ठण्‍ड से राहत नहीं मिली।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply