Header Banner

कड़ाके की ठण्‍ड, स्‍कूल में छुट्टी

BY — January 22, 2012

udaipur. तापमान में निरंतर गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को स्‍कूलों में एक दिन के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। जिला कलक्‍टर हेमंत गेरा ने बैंगलोर से टेलीफोन पर बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों से चर्चा के बाद एक दिन और स्‍कूल में छुटटी करने का निर्णय किया गया है। अगर इसी प्रकार तापमान में गिरावट रही तो आगे स्थितियां देखकर निर्णय किया जाएगा।

इस बार कड़ाके की ठण्‍ड से हर कोई परेशान है। क्‍या बच्‍चा और क्‍या वृद्ध, युवा भी इस कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। दिन में भी ऊनी वस्‍त्र पहनकर बाहर निकलने के बावजूद किसी को गले तो किसी को जुखाम की समस्‍या ने जकड़ लिया है। शाम ढलते ही बाजार सूने हो जाते हैं। गृहिणियां भी रसोई का काम जल्‍दी निपटाकर रजाई/कम्‍बल में बैठना पसंद कर रही हैं। बाजार में जगह-जगह अलाव जलते देखे जा सकते हैं।

hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply