महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें युवा

BY — January 23, 2012
शिविर को संबोधित करते वेदव्‍यास।
शिविर में मौजूद युवा।

udaipur. राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष वेदव्यास ने युवाओं का आव्हान किया है कि वे देश की एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने के लिए महापुरुषों से प्रेरणा लेवें। व्यास सोमवार को नेहरु युवा केन्द्र उदयपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के सामने आज अनेक समस्याएं है – जैसे साम्प्रदायिकता, जातिवाद, अलगाववाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं मुह बाए खडी है। उनका समाधान युवाओं द्वारा ही संभव है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए युवाओं को गांधीजी, सुभाषचन्द्र बोस, विवेकानंद, जवाहरलाल नेहरु के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास के लिए संकल्प लेना होगा। तभी देश विश्व में अपनी स्थिति मजबूत कर पाएगा।  उन्होंने कहा कि तामिलनाडू के स्वामी सुब्रमण्यम भारती, महाराष्ट्र के तिलक, राजस्थान के विजयसिंह पंथिक जैसे महापुरुषों ने लोक संस्कृति में लोगों को जागरुक किया।
समारोह के अध्यक्ष अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जे.के.उपाध्याय ने कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं को आधुनिक संचार क्रांति से जुडना होगा। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकारें युवाओं के सर्वागिंण विकास के लिए प्रतिबद्घ हैं। इसके लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। युवाओं को चाहिए कि वे उनका पूरा लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे से दूर रहे तथा खेल गतिविधियों से भी जु$डकर स्वस्थ रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पण्ड्या, जनशिक्षण निदेशालय विद्यापीठ के निदेशक ललित पाण्डे ने भी विचार व्यक्त किए।
hindi news

udaipur news

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *