Header Banner

पत्रकार महामंत्री एकादश की टीम विजेता

BY — January 27, 2012
मैच जीतने के बाद बैठे पत्रकार।

udaipur. मुख्यमंत्री की यात्रा तैयारियों में व्यस्तता के कारण गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस क्लब और जिला प्रशासन के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच में जिला कलेक्टर की टीम भाग नहीं ले पाई। यह मैच कलेक्टर एकादश और प्रेस क्लब एकादश के बीच गांधी ग्राउन्ड पर खेला जाना था। बाद में पत्रकारों ने अध्यक्ष एकादश और महामंत्री एकादश की टीमें मैदान में उतारी, जिसमें लेकसिटी प्रेस क्लब के महामंत्री मनुराव की टीम विजेता रही।

20-20 ओवर के इस मेत्री मैच में कुलदीपसिंह गहलोत, कपिल श्रीमाली, सावन दोसी और दिग्गज मोगरा ने अच्छी बल्लेबाजी की, वहीं प्रतापसिंह राठोड़, विनोद मोलपरिया, संजय खाब्या और भगवान प्रजापत की बॉलिंग बेहतरीन थी। अध्यक्ष अख्तर हुसैन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 113 रन बनाए। जवाब में महामंत्री मनु राव की टीम ने महज 14 ओवर में 114 रन बनाकर अध्यक्ष एकादश शिकस्त दी।
सालाना जलसा भारतीय लोककला मण्डल में हुआ, जिसमें वरिष्ठे पत्रकार डीआई खान और शैलेश व्यास ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। मासिक पत्रिका के प्रकाशक ने पत्रकारों के बच्चों को हर वर्ष पांच हजार रुपए के पुरस्कार देने की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेह भोज भी हुआ। स्व. चन्द्रेश व्यास अवार्ड राजेश वर्मा और स्व. कृष्णतमोहन खाब्या सम्मान फोटो जर्नलिस्ट कैलाश टांक को प्रदान किया गया। टांक के बजाय उनकी जगह पुरस्कापर प्रमोद सोनी ने ग्रहण किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply