Header Banner

यहां के अधिकारी यहीं पर

BY — January 27, 2012

udaipur. राज्य सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें उदयपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) से पूर्व में स्थानांतरित एम. एल. चौहान को जिला रसद अधिकारी के स्थान पर भेजा गया है वहीं जिला रसद अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे राजेन्‍द्रसिंह शेखावत को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वंविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि चौहान का तबादला नगर परिषद आयुक्त के स्थान पर किया गया था लेकिन चौहान ने वहां ज्वाइन नहीं किया था। अब नगर परिषद आयुक्‍त का पद फिर रिक्त‍ हो गया है। यहां की अव्यवस्थाओं से परेशान होकर कार्यवाहक आयुक्त का कार्यभार संभाल रहे दिनेश कोठारी पूर्व में भी कह‍ चुके हैं कि उन्हें कार्यवाहक आयुक्त के पदभार से मुक्त किया जाए ताकि वे एक पद का कार्य सुचारू संभाल सकें। एक बात और तबादलों में देखने में आई कि उदयपुर में पदस्थापित अधिकारियों का तबादला उदयपुर में ही किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply