लक्ष्यराज सिंह को जन्‍मदिन पर मिली शुभकामनाएं

BY — January 28, 2012

बेजान दारूवाला ने दी बधाईयां

विदेशी मेहमानों के साथ लक्ष्‍यराज।

udaipur. उदयपुर शहर के हरदिल अजीज युवा महाराज कुमार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का 27वां जन्मोत्सव शनिवार को बसंत पंचमी पर्व पर सिटी पैलेस प्रांगण में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर उनको चाहने वालों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग्स लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा अनेकानेक गणमान्य नागरिकों ने सिटी पैलेस में शिरकत कर उनको बधाई दी।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर एवं विद्यादान ट्रस्ट के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को शहर एवं संभाग के पर्यटन व्यवसाय, समाजसेवी, पूर्व रियासत के ठिकानेदार, अन्य समाजसेवी संगठनों तथा शहरवासियों ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शहर के प्राचीन मंदिरों के पुजारियों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के जन्मदिवस पर उदयपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन, महाराणा प्रताप स्मारक समिति, एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर, राजस्थान क्रिकेट संघ के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के जन्मदिवस पर खासतौर से प्रख्यात ज्योतिषविद् बेजान दारूवाला गुजरात से उदयपुर पहुंचे। उन्होंने आगामी वर्षों में लक्ष्यराज के उत्तरोत्तर प्रगति की भविष्यवाणी की।
फोटो 2. विदेशी मेहमानों के साथ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *