सेवा एवं परोपकार जीवन की सबसे बडी पूंजी-मुख्यमंत्री

BY — January 29, 2012

वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक रेडक्रॉस भवन का उद्घाटन

समारोह को संबोधित करते मुख्‍यमंत्री गहलोत।

udaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि समाज सेवा, परोपकार एवं रचनात्मकता जैसे गुण ही व्यक्ति के जीवन की सबसे बडी पूंजी है, और ये गुण व्यक्ति को बाल्यकाल से ही परिवार, समाज व आरंभिक शिक्षा-दीक्षा के माध्यम से मिलते हैं। वे रविवार को उदयपुर के हिरणमगरी क्षेत्र में नवनिर्मित वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक रेडक्रॉस भवन के उद्घाटन के पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पूर्व ‘‘रेडक्रॉस भवन ’’ का उद्घाटन पट्टिका अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया।

मुख्‍यमंत्री गहलोत के साथ मंचासीन हिन्‍दुस्‍तान जिंक के सीईओ जोशी व अन्‍य।
समारोह में उपस्थित गणमान्‍य नागरिक।

हिन्दुस्तान जिंक ने वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक रेडक्रॉस भवन के निर्माण में 15 लाख रु. का योगदान दिया है। श्री गहलोत ने हिन्दुसतान जिंक द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने याद दिलाया कि किस प्रकार उनके पूर्व कार्यकाल में हिन्दुस्तान जिंक ने वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक हार्ट हास्पिटल के लिए 7 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई थी और आज उसी अस्पताल के सम्पूर्ण नवनीकरण के लिए 15 करोड़ रु. खर्च कर रहे हैं। उन्होंने इससे पूर्व ‘‘रेडक्रॉस भवन ’’ का उद्घाटन पट्टिका अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर वेदान्ता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की भी प्रशंसा की तथा राजस्थान के प्रति उनके लगाव तथा सामाजिक कार्यक्रमों में उनके योगदान एवं राजस्थान सरकार के सामाजिक कार्यों में भागीदारी की भी भूरि—भूरि प्रशंसा की। गहलोत ने उदयपुर में निर्मित भवन के लिए हिन्दुस्तान जिंक एवं रेडक्रॉस सोसायटी को साधुवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सामाजिक सरोकारों के लिए पहल करने में देश की सबसे अग्रणी संस्था है। उन्होंने हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड से रेडक्रॉस भवन की भावी जरुरतों को भी पूरा करने के लिए यथासंभव सहयोग का आग्रह किया। समारोह में सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक ने देश, राज्य एवं मेवाड को कई सौगातें दी है। औद्योगिक संस्थानों के माध्यम से समाज सेवा का यह अनूठा उदाहरण है।

55-60 करोड़ रुपए के कार्य प्रतिवर्ष

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी ने कहा कि वर्तमान में संस्था की ओर से राज्य में 55-60 करोड रुपये प्रतिवर्ष सामाजिक सरोकारों के कार्यो पर खर्च किए जाते हैं जिनसे 7 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह संस्थान आगे भी हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुडा रहकर विकास में भागीदारी निभाता रहेगा।
उन्होंमने हिन्दुस्तान जिंक के सामाजिक कार्यों की समीक्षा दी जिसमें महिला सशक्तिकरण, आंगनवाड़ी द्वारा बच्चों को सुपोषण, स्कूली बच्चों को दोपहर का भोजन, कम्प्यूटर शिक्षा एवं ग्रामीण युवकों को प्रशिक्षण एवं रोजगार शामिल है । जोशी ने उदयपुर में अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की आवश्याकता पर जोर दिया जिससे उदयपुर में सीवरेज की समस्या का हल निकाला जा सके। जिंक शहर के प्रमुख स्थलों के विकास, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान आदि महत्वपूर्ण कार्य लेकर चल रहा है।
आरंभ में रेडक्रॉस सोसायटी के डॉ.अरुण बोर्दिया ने संस्था की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने तम्बाकू सेवन के खतरों के प्रति समाज व नई पीढी को विशेष जागरुक करने की आवश्यकता बताई।
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समर्पित जन सेवा एवं रेडक्रॉस में सक्रिय भागीदारी के लिए डॉ.अरुणा भण्डारी, गजेन्द्र भंसाली, राजीव भंडारी एवं वीरेन्द्र वर्डिया का शॉल ओढाकर सम्मान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया, खेल एवं युवा मामलात राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया, नगर विकास प्रन्यास अध्यक्ष रूपकुमार खुराना सहित पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, जिला कलक्टर हेमंत गेरा, हिन्दुस्तान जिंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एच.आर.) एच. के. मेहता, अहमर सुल्तान, हेड सी.एस.आर, के. के. दवे, लोकेशन हैड आदि मौजूद थे।
उल्लेरखनीय है कि हिन्दुस्तान जिंक विश्वप का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक होने के साथ ही राजस्थान के सामाजिक व आर्थिक विकास में भी अग्रणीय भूमिका रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *