Header Banner

कोटिया लेंगी 25 हजार का पुरस्‍कार

BY — February 1, 2012

गरीबनगर बालिका माध्यमिक विद्यालय को श्रेष्ठ शाला पुरस्कार

udaipur. उदयपुर के गरीबनगर राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को राज्य स्तर पर श्रेष्ठ राजकीय विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 3 फरवरी को शिक्षामंत्री बृजकिशोर शर्मा की अध्यक्षता एवं शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित ‘श्रेष्ठ राजकीय विद्यालय पुरस्कार 2010 वितरण समारोह’ में शाला प्रधान पार्वती कोटिया को दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोटिया ने विद्यालय प्रधानाध्याचार्य का पदभार सम्भालने के बाद न केवल शैक्षिक वरन भौतिक स्तर पर भी विद्यालय की गुणवत्ता को श्रेष्ठ बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। विद्यालय को 25 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply