Header Banner

अब उदयपुर से बस में जाएं सीधे शिरडी

BY — February 8, 2012

स्लीपर बस को हरी झण्डी दिखाई अतिथियों ने

बस को रवाना करने से पूर्व अतिथि।

udaipur. राजस्थान रोडवेज की उदयपुर से शिरडी पहली सेमी स्लीपर बस बुधवार को यहां से रवाना हुई। हरी झण्डी सांसद रघुवीरसिंह मीणा एवं लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने दिखाई। जानकारी के अनुसार सेमी स्लीपर इस बस में 27 सी‍टें और 15 स्लीपर हैं।

बस को हरी झण्‍डी दिखाते अतिथि।

इसका सीटिंग का किराया उदयपुर से शिरडी 544 रुपए है। स्लीपर का 50 रुपए अतिरिक्त है। दोपहर 1.45 बजे चलने वाली यह बस अहमदाबाद, बड़ौदा, सूरत, नासिक होते हुए अगले दिन सुबह 8.45 बजे शिरडी पहुंचेगी जबकि वहां से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे यहां पहुंचेगी। इस अवसर पर उदयपुर आगार के प्रबंधक सहित देहात कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला आदि भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply