रैंचो ने उदयपुर पहुंच चौंकाया

BY — February 11, 2012

आमिर खान ने उदयपुर में किया 13 मिनट का शूट

रेलवे स्‍टेशन पहुंचे आमिर।

udaipur. मिस्टिर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार आमिर खान शनिवार सुबह मुंबई से यहां एयरपोर्ट पर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि उदयपुर न्यू‍ज ने फेसबुक के माध्‍यम से सबसे पहले अपने पेज पर अपडेट किया और उदयपुरवासियों को ताजा जानकारी से समय-समय पर अवगत कराया।

उदयपुर रेलवे स्‍टेशन पर प्रशंसकों से घिरे आमिर।
पैलेस ऑन व्‍हील्‍स के पास पहुंचे आमिर।

एयरपोर्ट से वे सीधे होटल उदय विलास पहुंचे जहां कुछ देर आराम कर लेकसिटी के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया। जानकारी के अनुसार उन्हों ने यहां फिल्म तमन्ना के लिए करीब 13 मिनट का शूट भी किया। हालांकि बताया यह भी गया कि उन्‍होंने शूटिंग नहीं की बल्कि कमरे में बैठकर सिर्फ उदयपुर का सौन्‍दर्य निहारा।
बाद में जैसे-जैसे उदयपुरवासियों को आमिर के यहां आने का पता लगा तो वे पास पहुंचने का जुगाड़ बिठाने लगे। दोपहर बाद करीब 3.15 बजे आमिर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पैलेस ऑन व्‍हील्स के सबसे महंगे जयपुर सैलून में बैठकर जैसलमेर के लिए रवाना हुए। रेलवे स्टेशन पर भी आमिर के प्रशंसकों की काफी भीड़ थी लेकिन अपने निजी सुरक्षा गार्डों के साथ आमिर जैसलमेर रवाना हो गए। बताया गया कि वे जल्द ही वापस फिल्म शूट के लिए आएंगे।
इससे पहले वे हम हैं राही प्यार के फिल्म  की शूटिंग के दौरान भी उदयपुर आ चुके हैं। फिल्म  के गीत घूंघट की आड़ से दिलबर का…. की शूटिंग सज्जनगढ़ पर हुई थी।

डिब्‍बे में चढ़ते आमिर।
रेलवे स्‍टेशन पर पहुंची कार में बैठे आमिर।
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply