जया बनी मिसेज वेलेन्टाइन

BY — February 13, 2012
मिसेज वेलेन्‍टाइन की विजेता व रनरअप

udaipur. हालांकि वेलेन्टाइन डे मंगलवार को है लेकिन शहर के सखी क्लब की ओर से मिसेज वेलेन्टाइन सोमवार को ही मना लिया गया। क्लब की संरक्षक कविता मोदी ने बताया कि सुंदर वाटिका में आयोजित मिसेज वेलेन्टाइन में क्लब की 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मिसेज वेलेन्टाइन का चयन तीन राउण्ड में किया गया। इसके तहत पहले इंट्रोडक्शन राउण्ड हुआ…

निर्णायक मधु सरीन, रितु वैष्‍णव एवं क्‍लब संरक्षक कविता मोदी।
कार्यक्रम में उपस्थित क्‍लब की सदस्‍याएं।

जिसमें प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया। इसके बाद दूसरा राउण्ड क्वेश्‍चन का हुआ जिसमें निर्णायकों ने प्रतिभागियों से क्वेश्‍चन पूछे और तीसरा राउण्ड बॉलीवुड का हुआ। अंत में घोषित परिणामों में जया इसरानी को मिसेज वेलेन्टाइन का खिताब दिया गया। प्रथम रनरअप दीप्ति कृष्णावत एवं द्वितीय रनरअप आरती खमेसरा रहीं। निर्णायक सावन क्वीन की विजेता रितु वैष्णव एवं महिला मंडल स्कूल की प्राचार्य मधु सरीन थीं। इस दौरान क्लब अध्यक्ष निधि कुमठ, सचिव रीना मांडावत सहित क्लब की 50 से अधिक सदस्याएं मौजूद थीं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *