इन्दिरा की पेन्टिंग्स यथार्थपरक : गिरिजा

BY — February 14, 2012
प्रदर्शनी देखती डॉ. गिरिजा व्‍यास।

udaipur. इन्दिरा कला संस्थान नई दिल्ली की ओर से आयोजित 8 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी ‘पराशक्ति’ का आज मोहता पार्क स्थित सूचना केन्द्र की कला दीर्घा में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. गिरिजा व्यास के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुई। डॉ. व्यास ने कहा कि इन्दिरा प्रकाश के चित्रों में आकृतिमूलक रचना हुई है। विषय के प्रति कलाकार ने यथार्थभाव का चित्रण किया है, इनके चित्र अनुकृतिमूलक भी हैं।

रंग चयन एवं योजना, डिजाइन्स एवं संरचना में दक्ष कलाकार की छाप स्पष्ट दिखाई देती है। कला एक खान है जिसमें पुनर्संयोजन की निरन्तर अविष्कृत करने की आवश्यकता सदैव बनी रहेगी।  साथ ही दो नन्हीं बालिकाओं मानवी व आस्था के बनाये चित्रों में भी उभरती प्रतिभा कलाकार का समर्पण स्पष्ट दिखाई पडता है।
कला समीक्षक एम. ए. हुसैन ने कहा कि इन्दिरा प्रकाश के चित्रों में रंग संयोजन काबिल ए तारिफ है। मॉर्डन आर्ट में कुछ नया करने का प्रयास किया गया है। दिल्ली जैसी मेट्रो सिटी की तरह यहां चित्र प्रदर्शनी लगाकर सराहनीय कार्य किया है, जो कलाकारों के लिये प्रेरणास्पद है।
आकाशवाणी के केन्द्र निदेशक माणिक आर्य ने कहा कि इन्दिरा प्रकाश की पेन्टिंग में महिला स्वतंत्रता को बहुत की अनूठे अंदाज में चित्रित किया है। साथ ही भगवान बुद्घ के माध्यम से आधुनिक मेडीटेशन की महत्ता व राग तोडी के प्रभाव को आकर्षक अंदाज में दर्शाया गया है। इन्दिरा प्रकाश, आस्था व मानवी के चित्रों में गुरु-शिष्य परम्परा का चित्रण दिखायी देता है।
प्रदर्शनी में महिलाओं पर मॉडर्न पेन्टिंग बनाने वाली चित्रकार श्रीमती इन्दिरा प्रकाश व उनकी दो स्टूडेन्ट छात्राएं आस्था व मानवी द्वारा चित्रित चित्रों का प्रदर्शन किया गया। सप्ताहभर तक चली इस प्रदर्शनी का सैकडों कलाप्रेमियों ने अवलोकन किया और कलाकारों को विजिटर बुक में शुभकामना संदेश भी लिखे।
समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि महिला उत्थान वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उर्मिला शर्मा थीं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी (पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र) विलास जानवे, गोपाल कृष्ण शर्मा‘गोपजी’, चित्रकार गोविंद व्यास, दीपक मेहता सहित बडी संख्या में कलाप्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *