वसुंधरा से मिलेंगे विरोधी नेता

BY — February 16, 2012

शुक्रवार को आएंगी उदयपुर

udaipur. राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता वंसुधरा राजे शुक्रवार को प्रात: 7.10 बजे जेट एयरवेज से उदयपुर पहुंचेगी तथा नाथद्वारा प्रस्थान कर जाएंगी। कटारिया विरोधी धडे़ के भाजपा नेता उनसे मिलकर संगठन और अग्रिम संगठन भाजयुमो के चल रहे विवाद को बताएंगे।

जानकार सूत्रों का कहना है कि अपने अस्तित्वज की रक्षा के लिए कटारिया से जूझ रहे ये नेता अपनी पीड़ा वसुंधरा को बताएंगे। बताया गया कि एयरपोर्ट पर विरोधी गुट के ताराचंद जैन, रवीन्द्र  श्रीमाली, उप सभापति महेन्द्रयसिंह शेखावत, दिनेश माली, अर्चना शर्मा, सुषमा कुमावत आदि मिलेंगे। उल्लेरखनीय है कि भाजयुमो के अम्बेरडकर मंडल को लेकर काफी विवाद हुआ था। यहां तक कि एक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्योक्ष ताराचंद जैन और भाजयुमो के जिलाध्य क्ष जिनेन्द्र  शास्त्री  आमने-सामने भी हो गए थे। वसुंधरा दोपहर में उदयपुर के कार्यक्रम में भाग लेकर शाम 4.50 बजे दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *