कृत्रिम झरना निर्माण अंतिम चरण में

BY — February 21, 2012
झरने के पानी के झील में जाने के लिए रोड कटिंग कर पाइप लाइन डालते हुए।

udaipur. नगर विकास प्रन्यास की ओर से फतहसागर स्थित निर्मित किया जा रहा कृत्रिम झरना अंतिम चरण में है। मंगलवार को इस झरने से बहने वाले पानी को वापस झील में ही डालने के लिए रोड कटिंग कर पानी को क्रॉस बैलेन्स किया गया।

अंतिम रूप लेंता कृत्रिम झरना।

प्रन्यास के अधिशासी अभियंता अनित माथुर ने बताया कि इस पर अनुमानित आठ लाख खर्च आया है। उन्होंने बताया कि झरने को आकर्षक बनाने के लिए यहां पर लाइटिंग भी की जाएगी। कनिष्ठ अभियंता निर्मल सुथार ने बताया कि झरना प्रन्यास की ओर से अंतिम चरण में है। एक-दो ट्रायल लेकर उच्चाधिकारियों के आदेश पर जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *