Header Banner

तैलिक साहू समाज का सामूहि‍क विवाह आयोजन 24 को

BY — February 21, 2012
सजने लगा पांडाल।

udaipur. सिंधी समाज के सामूहिक विवाह आयोजन के बाद अब 24 फरवरी को तैलिक साहू समाज के भी सामूहिक विवाह आयोजन की तैया‍रियां अंतिम चरण में है। यह विवाह आयोजन नगर परिषद प्रांगण में होगा। इसकी तैयारियां मंगलवार को भी जोरों पर रही। प्रांगण में विशाल टेन्ट लगाया जा रहा है। इस दौरान 51 जोडे़ परिणय-सूत्र में बंधेंगे। लग्न झेलाई की रस्म गत दिनों हुई थी। इसके बाद धानमण्डी स्थित महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया गया था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply