Header Banner

तैलिक समाज का सामूहिक विवाह 24 को

BY — February 22, 2012
नगर परिषद प्रांगण में सजा पांडाल।

udaipur. तैलिक साहू महासभा की ओर से समाज का सामूहिक विवाह आयोजन 24 फरवरी को होगा। इस दिन कुल 51 जोडे़ परिणय-सूत्र में बंधेंगे। सुबह 10 बजे पंचायती रस्म के बाद तोरण होगा। फिर वरमाला के बाद पाणिग्रहण संस्कार होगा।

समाज के अध्य्क्ष भंवरलाल ने बताया कि अब तक सामूहिक विवाह आयोजन में 1300 जोड़ों का पाणिग्रहण हो चुका है। आयोजन की सफलता के लिए 31 समितियों का गठन किया गया है। नगर परिषद प्रांगण में तैयारियां जोरों पर है। पांडाल बनाया गया है जहां अलग-अलग पक्षों के लिए कक्ष बनाए गए हैं। यहां स्वागत कक्ष एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply