हिरणमगरी सेक्‍टर 14 में लाखों की चोरी

BY — February 25, 2012
एक कमरे में बिखरे कपडे़।

udaipur. गोवर्धन विलास थानांतर्गत हिरणमगरी सेक्टर 14 में शुक्रवार रात एक मकान में हुई चोरी में लाखों के जेवर एवं नकदी की लूट हो गई। जानकारी के अनुसार त्रिमूर्ति कॉम्लेक्स के पीछे स्थित महावीर नगर में प्लॉट संख्या 44-45 पर बने मकान में चोरी हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरों ने फाटक लांघकर पहले मुख्य दरवाजे से जाने का प्रयास किया लेकिन ताले नहीं टूटने के कारण फिर वे दीवार पर चढ़कर छत पर पहुंचे जहां का ताला तोड़कर सीढि़यों से नीचे बने दोनों कमरों में तलाशी ली। चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। बताया गया कि करीब 12 से 15 तोला सोना, चांदी के गिलास व अन्यि आइटम, इम्पो र्टेड सामान भी चोर ले गए। 20 हजार रुपए नकद भी चोर ले गए। बताया गया कि गृह स्वा मी संभवत: बाड़मेर में सरकारी नौकरी में हैं। उनकी पत्नी मंजू मांडोत राजस्थान विद्यापीठ में लेक्चरर हैं। वे गुरुवार को अपने पीहर भट्टियानी चोहट्टा आई थीं। उनका बेटा भी उनके साथ था।

एक अन्‍य कमरे में बिखरे कपडे़ व अलमारियां।
Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *