Header Banner

फिल्म ‘कयामत ही कयामत’ की शूटिंग

BY — February 26, 2012

udaipur. फतहसागर पर एक युवा और कई सारी लड़कियां उसके साथ…. एकबारगी उस झुंड को देखने वालों का मजमा सा लग गया लेकिन बाद में पता चला कि यह तो फिल्मक ‘कयामत ही कयामत’ की शूटिंग हो रही थी। मौका था फतहसागर का जहां फिल्म के सीन रविवार दोपहर शूट किए जा रहे थे।

उदयपुर में फिल्म की समन्वयक का काम देख रहीं रमा वैष्णव ने बताया कि फिल्मे में मुख्य भूमिका सागर एवं हीरोइन साउथ की इशिता हैं। फिल्म में अन्य भूमिकाओं में आर्यन वैद, मुश्ताक, उपासना सिंह आदि भी आए हैं। निर्देशक विकी राणावत हैं। सोमवार को फिल्म की शूटिंग हल्दीघाटी में की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply