Sat, September 12, 2026
Header Banner

श्रीश्री रविशंकर 10 को उदयपुर में

BY — February 26, 2012

udaipur. आर्ट ऑफ लिविंग के गुरु श्रीश्री रविशंकर 9 मार्च को उदयपुर आएंगे। उनके सान्निध्यय में 10 मार्च शनिवार को यहां बी. एन. कॉलेज ग्राउण्ड पर ज्ञान, ध्यान एवं भजन की अनुपम संध्या। ‘आशीर्वाद’ प्रस्तांवित है। इसमें शाम 6 से 8 बजे दो घंटे तक की संध्या रहेगी जिसके बाद खुला सत्र होगा जिसमें प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगा। इच्छुक अपने प्रश्नप भी श्रीश्री से कर सकेंगे।

श्रीश्री की ही बैंगलोर से आई एक शिष्याा सुश्री ममता ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों का मन शांत हो और समाज सुंदर बने, इसलिए श्रीश्री यहां आ रहे हैं। श्रीश्री यहां 8 वर्ष पूर्व भी आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि करीब 151 देशों में आर्ट आफ लिविंग के कार्यक्रम चल रहे हैं। गुरुदेव के ‘विश्व एक समुदाय’ के लक्ष्य  को लेकर ऐसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक शांति का मिशन लिए चल रहे आर्ट ऑफ लिविंग में उदयपुर के करीब 20-25 हजार लोग प्रशिक्षण प्राप्तं कर चुके हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply