Header Banner

यूआईटी को 11.5 करोड़ की आय

BY — February 29, 2012
यूआईटी सभागार में मौजूद अधिकारी एवं नीलामीकर्ता।

udaipur. नगर विकास प्रन्यास को आज हुई नीलामी में 11.5 करोड़ रुपए की आय हुई। टाइगल हिल्स स्थित रिसॉर्ट के लिए जमीन की नीलामी आज की गई। UIT सचिव डॉ. आर. पी. शर्मा ने बताया कि दो अलग अलग भूखण्डों की नीलामी हुई।

इसमें दस हजार 49 वर्गमीटर का प्लॉट 541 रुपए प्रति वर्गफीट में तथा दस हजार 80 वर्गमीटर का प्लाट 532 रुपए प्रति वर्गफीट में छूटा। गत बार यहीं पास ही के प्लॉट 531 रुपए वर्गफीट में नीलामी में छूटे थे। एक प्लॉट कोलकाता की ही पार्टी ने खरीदा जिसने पास ही का प्लॉट पहले ही खरीद लिया था तथा एक प्लॉट स्थानीय उद्योगपति ने खरीदा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply