विषम परिस्थितियों में भी जीते थे अजय

BY — March 2, 2012

रोटरी क्लब उदयपुर व इनरव्हील क्लब द्वारा उद्यमी अजय जैन के निधन पर शोक सभा

रोटरी क्लब उदयपुर व इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमी अजय जैन के निधन पर आयोजित शोक सभा में पुष्पाजंलि अर्पित करते सदस्य

udaipur. उद्यमी अजय जैन न केवल व्यावसायिक कुशल व मृदुभाषी थे वरन् वे ईमानदारी व बुद्धिमता के पर्याय थे। उनके निधन से जहां एक सुसंस्कृत व धार्मिक परिवार ने अपना पुत्र खोया वहीं रोटरी क्लब क्लब उदयपुर ने एक प्रतिभावान समाजसेवी खो दिया जिसकी क्षति अपूरणीय है।

रोटरी क्लब उदयपुर व इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में द्वारा कल रोटरी बजाज भवन में रोटेरियन अजय जैन के गत 22 फरवरी को हुए असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। जैन के सम्पर्क में आये रोटरी साथियों ने ये विचार व्य क्तक किए। क्लब अध्यक्ष निर्मल कुणावत ने कहा कि नियति की क्रूरता से जैन के परिवार जो व्रजपात हुआ उसकी पूर्ति नहीं की जा सकेगी। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष इन्दिरा बोरदिया ने कहा कि अजय व्यावसायिक कुशल व मृदुभाषी थे। पदम दुगड़ ने कहा कि  समाज सेवा में अजय जैन के योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। विषम परिस्थितियों में उन्होनें कभी हारना नहीं सीखा था। इस शोक सभा में डॅा. प्रदीप कुमावत, सहायक प्रान्तपाल उम्मेद सिंह चौहान, एन.के.छाजेड़, अध्यक्ष निर्वाचित बी.एल.मेहता, लक्ष्मणसिंह कर्णावट, पूर्व प्रान्तपाल यशवन्तसिंह कोठारी,निर्मल सिंघवी व इनरव्हील क्लब सचिव बेला जैन ने विचार व्यषक्त् किये। अंत में सभी सदस्यों ने अजय जैन के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *