सकल जैन समाज के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर बैठक 4 को

BY — March 2, 2012

एक लाख लोगों का होगा सामूहिक भोज

udaipur. श्री महावीर युवा मंच संस्थान के तत्वावधान में रविवार को सकल जैन समाज एवं महावीर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष, मंत्रियों एवं पदाधिकारियों की वृहद स्तर की बैठक शास्त्री सर्कल स्थित तारक गुरु ग्रंथालय में होगी। श्री महावीर युवा मंच संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आगामी 5 अप्रेल को सकल जैन समाज के एक लाख लोगों का सामूहिक भोज एवं 13वां सामूहिक विवाह समारोह होगा।

इसी संदर्भ में सकल जैन समाज के अध्यक्ष एवं मंत्रियों तथा कॉलोनियों में संचालित महावीर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष एवं मंत्रियों की सामूहिक बैठक रविवार को प्रात: 10 बजे तारक गुरु ग्रंथालय में होगी। बैठक की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बैठक में सामूहिक भोज एवं सामूहिक विवाह समारोह पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रत्येक चार साल में सकल जैन समाज का स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाता है। इस वृहद स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में प्रत्येक जैन समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। इसी के चलते संस्थान द्वारा अध्यक्ष एवं मंत्रियों की बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा। उधर सामूहिक विवाह एवं इस स्वामी वात्सल्य की तैयारियां जोर-शोर से संस्थान द्वारा गठित कमेटियां कर रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *