Header Banner

कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा नेताओं ने दिया ज्ञापन

BY — March 2, 2012

udaipur. वरिष्ठं भाजपा नेता के रिश्तेदार के साथ हुई दुर्घटना के बावजूद पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने को लेकर भाजपा नेताओं ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ  भाजपा नेता भानू कुमार शास्त्री  के पुत्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें मिनी बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी।

उनका आरोप है कि पुलिस ने न सिर्फ चक्कर लगवाए बल्कि आरोपी चालक एवं गाड़ी को भी खुद ही ढूंढ लाने को कहा। इसको लेकर ताराचंद जैन गुट के नेताओं अर्चना शर्मा, अनिल सिंघल, ललित तलेसरा आदि ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply