Header Banner

तू हसीन जुल्फ में रेशमी रूमाल दे

BY — March 9, 2012

रोटरी क्लब उदयपुर का होली मिलन समारोह

udaipur.  रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा कल रोटरी बजाज भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सदस्यों ने चुटकलें,गीत,कवितायें प्रस्तुत कर सभी को गुदगुदाया। पूर्वाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कर्णावट ने काका हाथरसी की और स्व रचित कविता तू हसीन जुल्फ में रेशमी रूमाल दे प्रस्तुत की तो सदस्य हंसे बिना नहीं रह सके।

इनके अलावा जहां गणेश डागलिया, यू.एस.चौहान, कमल कर्णावट ने चुटकले, सुरेश सिसोदिया ने फेसबुक पर स्वरचित कविता पाठ कर सभी गुदगुदाया, वहीं शोभा जैन ने राजस्थानी गीत ‘फागण गाओ रे रंगीला फागण गाओ रे’,मंजू सिसोदिया ने ‘फागण आयो रे रंगीलो रंगीलो मनड़े भावे रे’,उर्वशी सिंघवी ने ‘किसलिये मैने प्यार किया..’,पदम दुगड़ ने शेखावटी गीत ‘चाल चंदा डागलिये पर बिनी रे बिनी चांदी..’पर प्रस्तुत कर माहौल में हर्षोल्लास का समां बांध दिया।
क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत ने कहा कि होली रंगो,उल्लास एंव उमंग,फसलों के पकने का त्यौहार है। कुणावत व सचिव गिरीश मेहता सहित अनेक सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन डी.पी.धाकड़ ने किया। प्रारम्भ में श्रीमती दीपक मेहता ने ईश वंदना प्रस्तुत की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply