शहर में आज पहुंचेंगे श्री श्री

BY — March 9, 2012

udaipur. आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता गुरु श्री श्री रविशंकर शुक्रवार शाम शहर में प्रवेश करेंगे। उनके सान्निध्य् में शनिवार शाम 6 से 8.30 बजे तक आशीर्वाद भव्य  सत्सं ग होगा। उन्हीं की एक साधक विद्या भाटी ने बताया कि गुरुदेव शुक्रवार शाम 7.30 बजे शहर की सीमा में प्रवेश करेंगे उनका प्रतापनगर चौराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

वे यहां से भुवाणा बाईपास होते हुए बेदला स्थित प्रियदर्शिनी नगर में अपने एक साधक के निवास पर जाएंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन यानी शनिवार सुबह 11.40 बजे साइफन से रवाना होकर फतहपुरा, सुखाडि़या सर्किल, कोर्ट चौराहा, देहलीगेट, सूरजपोल, सेवाश्रम, हिरणमगरी सेक्टरर 3, 4, 5 होते हुए सेक्टकर 11 जाएंगे जहां ब्राह्मण समाज के परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर का भोजन वे द ललित (लक्ष्मीक) विलास पैलेस में साधकों के साथ लेंगे। फिर शाम को बी.एन. कॉलेज ग्राउण्ड। पर ज्ञान, ध्या)न एवं भजन की अनुपम संध्याा ‘आशीर्वाद’ होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *