Header Banner

जार का सदस्यता अभियान आज से

BY — March 12, 2012

udaipur. राजस्थान पत्रकार संघ जार की ओर से सदस्यता का नवीनीकरण करने एवं नए सदस्य बनाने के लिए अभियान 13 से 16 मार्च तक चलाया जाएगा।
जार के नवमनोनीत जिला संयोजक श्री दिनेश गोठवाल के अनुसार अभियान के तहत पुराने सदस्यों का आवेदन के आधार पर नवीनीकरण किया जाएगा। साथ ही नए आवेदनों पर विचार कर नए सदस्य जोड़े जाएंगे। आवेदन पत्र १६ मार्च तक प्राप्त कर इसी दिन तक जमा कराने होंगे। श्री गोठवाल के अनुसार आवेदनों पर विचार कर सदस्यता तय करने के लिए चार लोगों की समिति गठित की गई है। इनमें वरिष्ठ पत्रकार श्री बृजमोहन गोयल, श्री विनोद मोलपरिया, श्री भूपेन्द्र चौबीसा, श्री कपिल श्रीमाली को शामिल किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply