‘द विजन’ में हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम

BY — March 17, 2012

udaipur. राजस्थान महिला विद्यालय के ‘द विजन एकेडमी’ इंगलिश मीडियम स्कूल में इनरव्हील क्लब की ओर से विद्यालय के बच्चों एंव अभिभावक हेतु हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की सचिव बेला जैन, महावीर जैन एंव सोमनाथ नियोगी इत्यादि क्लब के पदाधिकारी पधारे।

अतिथियों का विद्यालय की प्रधानाचार्या  ज्योत्सना जैन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नियोगी ने विद्यालय के बच्चों एंव अभिभावकों को स्वास्थ्य संबधी जानकारी दी जिसमें ‘‘फूड, हेल्थ एंव बेलेन्स डाईट’’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चा त् बच्चों एंव अभिभावकों हेतु स्वास्थ्य से संबन्धी प्रश्नोमत्तरी का आयोजन कर सही जवाब देने वाले अभिभावक व बच्चों चंचल गोराणा, ईशा चौधरी एंव दिव्यांशी जोशी को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या ज्योत्सना जैन ने इनरव्हील क्लब, अभिभावकगण का इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देकर स्वास्थ्य संबन्धी जानकारी देने हेतु आभार व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *