हॉकर उठाएंगे तीसरा अखबार

BY — March 18, 2012

udaipur. रविवार को हॉकरों ने गौतमेश्वरजी पर हुई पिकनिक में सोमवार को दोनों प्रमुख अखबार उठाने के बजाय बाहर से छपकर आने वाले तीसरे अखबार को उठाने का फैसला किया। रविवार शाम तक दोनों प्रमुख अखबारों के प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने से हॉकरों ने तीसरा अखबार उठाने का निर्णय किया।

जानकारों के अनुसार हॉकर हालांकि दो दिन से भी अन्‍य अखबार बेच ही रहे थे, लेकिन अब बाहर से आने वाला एक दैनिक भी वे बेचेंगे। उधर दोनों प्रमुख अखबारों ने शहर के विभिन्न  चौराहों पर बूथ लगाकर अखबार नि:शुल्कं उपलब्धं होने की जानकारी दी है। कहीं-कहीं अखबार के पैसे वसूलने की जानकारी भी मिली जहां अखबार पडे़ ही रह गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *