Header Banner

रीना, धर्मेन्द्र एवं कुंजबाला प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल

BY — March 19, 2012

कांग्रेस कच्ची बस्ती‍ प्रकोष्ठ

भाटी

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिसमें उदयपुर से तीन जनों को शामिल किया गया है। पीसीसी महासचिव पुखराज पाराशर ने बताया कि कार्यकारिणी में हाजी अब्दुल रज्जाक भाटी अध्यक्ष के साथ उदयपुर से रीना यदुवंशी को महामंत्री तथा धर्मेन्द्र राजपूत एवं कुंजबाला शर्मा को सचिव मनोनीत किया गया है।

रीना यदुवंशी
धर्मेन्‍द्र राजपूत
कुंजबाला

कार्यकारिणी में संयोजक सौरभ राठौड़, कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन मंसूरी को मनोनीत किया गया है। इनके सहित 4 उपाध्यक्ष, छह महामंत्री, नौ कार्यकारिणी सदस्य, 15 सचिव भी शामिल किए गए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply