फ्लाईओवर बनने की दिशा में प्रगति

BY — March 20, 2012

अहमदाबाद की कंपनी ने दी रिपोर्ट

udaipur. उदियापोल से देहलीगेट तक बनने वाले फ्लाईओवर की दिशा में प्रन्या स आज एक कदम और बढ़ा। अहमदाबाद की मार्स प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग कंपनी के प्रतिनिधियों की आज यूआईटी के अधिकारियों से मंगलवार को बैठक हुई। इसमें कंपनी ने अपनी ओर से प्रस्ताटवित फ्लाईओवर की रिपोर्ट पेश की।

यूआईटी सचिव आर. पी. शर्मा ने बताया कि एक दो जगह छोड़कर कंपनी की रिपोर्ट ठीक है। अब इसे राज्यआ सरकार को भेजा जाएगा। काम शुरू कब तक होने के बारे में शर्मा ने कहा कि अभी यह जल्‍दबाजी होगी लेकिन प्रस्तानव भेजने के बाद अभी तो कई सारी स्टेप्स हैं। जिसके बाद ही कुछ निर्णय किया जा सकेगा।
उल्‍लेखनीय है कि फ्लाईओवर के लिए छात्र संघर्ष समिति ने लगातार सात सप्‍ताह तक हर शुक्रवार को यूआईटी के अधिकारियों का गांधीगिरी से घेराव किया था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *