धूमधाम से मनेगा संत झूलेलाल का जन्मदिन

BY — March 23, 2012

उदयपुर। संत झूलेलाल का जन्म दिन सिंधी समुदाय चेटीचण्ड महोत्सव के रूप में शनिवार को धूमधाम से मनाएगा। शनिवार को समुदाय के लोगों के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सेंट्रल युवा समिति के अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर से जुलूस निकलेगा।

हिरणमगरी में हुए कार्यक्रम में नृत्‍य प्रस्‍तुत करती वंशिका।

सुबह सनातन मंदिर में अमरज्योत से ज्योत जलाकर बहराणा साहब के रूप में उनकी शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी सिंधी व मोहल्लाल पंचायतों की झांकियां शामिल होंगी। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया जाएगा। फिर जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दोपहर 3 बजे सिंधी धर्मशाला पहुंचेगा जहां विशाल लंगर का आयोजन होगा। शाम को सुखाडि़या रंगमंच पर सांस्कृरतिक संध्या  का आयोजन होगा जिसमें मुंबई के वासवानी ग्रुप की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रविवार को केन्द्रीय कारागृह, एम. बी. चिकित्साललय, अनाथ आश्रम, मूक-बधिर विद्यालय आदि में फल वितरण किए जाएंगे। रविवार शाम को शक्तिनगर के बाहर मेला आयोजन होगा।
उधर सिंधी पंचायत हिरणमगरी की ओर से गुरुवार को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समारोह में करीब डेढ़ सौ से अधिक बच्चों का सम्मान किया गया। बच्चों  में वंशिका राजानी ने आकर्षक नृत्यब प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी ओमप्रकाश आहूजा, लक्ष्मणदास रामचंदानी, बसंत पंजवानी, सेन्ट्रल युवा समिति के अध्यक्ष हरीश राजानी, जी. डी. पाहूजा, मनोहर डेम्बला, गिरीश राजानी आदि मौजूद थे। पंचायत अध्यधक्ष मुरली राजानी ने धन्य्वाद दिया। झूलेलाल युवा संघ के अध्यक्ष गिरीश राजानी ने बताया कि हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित झूलेलाल भवन में आयोजन होगा। यहां करीब 10 से 15 हजार लोगों का लंगर होगा। इसमें हिरणमगरी सेक्टंर 3 से 8 तक के सिंधी समुदाय के लोग भाग लेंगे।


Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *