Header Banner

टाटा का ‘सूमो गोल्ड’ जारी

BY — March 24, 2012
टाटा सूमो गोल्ड वाहन को बिक्री के लिये जारी करते हुए

उदयपुर। टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर क्लासिक ओटोमोबाईल्स की ओर से रमाडा रिसोर्ट में आयोजित एक समारोह में टाटा के नवीनतम वाहन सूमो गोल्ड को बिक्री के लिये जारी किया गया। कार्यक्रम में वेस्ट टू रिजऩ के प्रमुख डीलर क्लासिक ऑटो के निदेशक बसन्त बकालिया ने बताया कि सूमो गोल्ड में अधिक शक्तिशाली सीआर4 इंजिन है जो अन्य गाडिय़ों से 34 प्रतिशत अधिक शक्तिशाली है। साथ ही इसमें अतिरिक्त स्पेस होने के कारण लम्बी दूरी की यात्रा पूरे आराम के साथ कम समय में पूरा कर सकते है।

दमदार 3 सीआर4 इंजिन के साथ यह वाहन इस श्रेणी का 14.7 किमी. प्रतिलीटर सर्वोत्तम माईलेज देता है। इस वाहन को 4 विभिन्न मॉडलों में बाजार में उतारा गया है। जिसका प्रारम्भिक मूल्य 5 लाख 41 हजार से लेकर 7 लाख 16 हजार तक है। इस अवसर पर वेस्ट टू रिजऩ के प्रमुख डीलर क्लासिक ओटो के उप महाप्रबन्धक मुकेश सोलंकी, टाटा मोटर्स के एरिया मैनेजर अंकुर सोमानी, क्षेत्रीय विपणन प्रबन्धक विपुल चौधरी, मार्केटिंग प्रबन्धक प्रवीण रैना सहित बैंकिंग एंव वित्तिय सेवाओं से जुडे अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply