अनाथाश्रम के बच्चों ने देखी फिल्म ‘एजेन्ट विनोद’

BY — March 25, 2012

रोटरी क्लब हेरिटेज का चेरिटी शो

रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा आयोजित चेरिटी शो में अतिथि।

उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज ने चित्रकूटनगर में विमंदित बच्चों के लिये कार्यरत प्रयास संस्थान के बन रहे भवन निर्माण में क्लब की ओर से दो कमरों के निर्माण हेतु सुखेर स्थित अनाथाश्रम बच्चों को सेलिब्रेशन मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में एजेन्ट विनोद फिल्म दिखायी जिसका बच्चों ने भरपूर आनन्द लिया।

क्लब अध्यक्ष अनुभव लडिया ने बताया कि क्लब अपने सामुदायिक सेवा के तहत अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये उक्त चेरिटी शो आयोजित किया। इस शो के माध्यम से प्राप्त आय का उपरोक्त प्रोजेक्ट में उपयोग किया जायेगा। क्लब ने पूरा पीवीआर सिनेमा बुक कराया। इस शो में पीवीआर सिनेमा की ओर से रियायती दर पर टिकिट तथा हेवमोर आईसक्रीम की ओर से बच्चों को नि:शुल्क आईसक्रीम वितरीत की गई। शो में क्लब सदस्यों के साथ-साथ पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी,सहायक प्रान्तपाल मंजीत बसंल, सीमा सिंह, सचिव दीपक सुखाडिय़ा सहित अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में इवेन्ट कोर्डिनेटर श्रीकांत साबू की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर लडिया ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा आयोजित चेरिटी शो में मंचस्थ अतिथि।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *