रा‍त में सफाई के लिए और स्थानों का चयन होगा

BY — March 29, 2012

पर्यटन विकास समिति की बैठक

उदयपुर. नगर परिषद सभापति रजनी डांगी ने कहा कि शहर में रात्रि में सफाई के लिए और स्थानों का चयन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अभी करीब 16 स्थानों की सफाई करवाई जा रही है। वे जिला पर्यटन विकास समिति की कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में बोल रही थीं।

जिला कलक्टर हेमंत गेरा ने कहा कि पर्यटन नगरी उदयपुर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक अच्छी छवि लेकर जाए इसके लिये आवश्यक है कि उन्हें प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंयने फतहसागर को वाहन निषिद्घ क्षेत्र घोषित करने के लिये नगर परिषद आयुक्त को नियम-उप नियम बनाने को कहा।
बताया गया कि पूर्व में सज्जनगढ़ तक ऑटो लाने ले जाने पर रोक थी लेकिन पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देवल ट्यूर्स को अधिकृत किया गया है जो 94 रूपये के हिसाब से दुर्ग तक लाने ले जाने का कार्य कर रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *