Header Banner

राजस्थान बंद स्‍थगित

BY — March 30, 2012

उदयपुर। शनिवार को सर्राफा व्‍यवसायियों ने अपनी मांगों को लेकर राजस्थान बंद का आह्वान किया था। पूरे दिन भर शहर में ऑटो भी घुमाया गया और शनिवार को उदयपुर बंद रखने की जानकारी देते हुए व्‍यापारियों से बंद को समर्थन देने का आग्रह किया गया। देर रात यह आह्वान वापस ले लिया गया और बंद का स्‍थगन करने का निर्णय किया गया।

जानकारों के अनुसार गत एक सप्‍ताह से भी अधिक समय से चल रही हड़ताल से छोटे और मध्‍यम व्‍यवसायियों को काफी नुकसान हो रहा था। वहीं शादी-ब्‍याह का सीजन होने के कारण ग्राहकों को भी काफी परेशानी हो रही थी।
इससे पूर्व शुक्रवार सुबह सर्राफा व्यसवसायियों ने वित्त मंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए घंटाघर पर यज्ञ किया।  वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुए यज्ञ में अमूमन सभी व्यापारियों ने आहुतियां दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply