Header Banner

जैन सोश्यल ग्रुप का रक्तदान शिविर

BY — April 1, 2012
रक्‍तदान करते जैन सोश्‍यल ग्रुप के सदस्‍य। रवि मल्‍होत्रा

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप के तत्वावधान में सुरजपोल  स्थित जिनदत्तसूरी कॉम्पलेक्स में रक्तदान शिविर का आयोजन एवं जे.एस.जी. ब्लड हेल्प लाईन का शुभारम्भ किया गया।
रक्तदान शिविर व जेएसजी ब्लड हेल्पलाईन का शुभारम्भ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमन्त जैन ने किया।

शिविर में रक्तदान की आवश्यकता, लक्ष्य एवं रक्तदान की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस शिविर में 800 से अधिक सदस्यों ने संकल्प पत्र भरकर अपना पंजीयन करवाया। रक्तदान शिविर को आरएनटी मेडिकल कॉलेज की मेडिकल टीम व जैन सोश्यल ग्रुप्स से जुडे़ 8 समूहों ने अपना पूर्ण योगदान दिया। दिन भर चले इस कार्यक्रम में सदस्यों ने लगभग 200 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर में अध्यक्ष सुन्दरलाल दक, विजेन्द्र बापना संयोजक राजमल कोठारी, निर्मल पोखरना, उमेश मेहता, अभिनव चौधरी, रोशनलाल डांगी, पंकज माण्डावत सहित जैन सोश्यल ग्रुप के समस्त पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply